{"_id":"f82a6875448ba5973607131aa8e525fe","slug":"gurgaon-not-safe-for-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं साइबर सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं साइबर सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 07 May 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में रात के समय महिला सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
दो दिन पहले आधी रात को दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर एक युवती से चलती गाड़ी में दुष्कर्म करने के बाद बदमाश फेंक गए। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
कहने को रात में कंपनियों एवं उद्योगों से छूटने वाली महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए यहां कई तरह के कदम उठाए गए हैं। महिलाओं को घर तक छोड़ने वाली कैब को लेकर भी कई तरह की हिदायतें जारी की गई हैं।
विज्ञापन
लेकिन इसका असर कहीं होता दिखाई नहीं दे रहा। इस मामले में एमजी रोड बेहद असुरक्षित हो गया है। देर रात तक इस सड़क पर पुलिस का पहरा होने के बावजूद घटनाएं हैं कि थमने का नाम नहीं ले रहीं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर का कहना है कि एमजी रोड पर छेड़खानी रोकने के लिए ही पुलिस चौकी बनाई गई है। अलग बात है कि इसके बावजूद इस पर अंकुश नहीं लग पाया है।
महिलाओं से अपराध के मामले
अप्रैल में नार्थ ईस्ट की एक युवती के साथ दिल्ली जैसा वाक्या पेश आया। उक्त युवती को आधी रात को एंबियंस मॉल्स के पास उठाकर बदमाश कैब में घुमाते रहे। इस बीच युवती से बदतमीजी का सिलसिला भी चलता रहा। पिछले साल साइबर सिटी में घर लौटने के लिए देररात गाड़ी का इंतजार कर रही युवती को लिफ्ट के बहाने कुछ युवकों ने अगवा कर कर लिया था और दुष्कर्म करने के बाद फरीदाबाद रोड पर फेंक गए थे। इससे पहले सहारा मॉल के बाहर से एक लड़की कैब से अगवा कर बदमाश फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके ले गए। उसे बड़ी जद्दोजहद के बाद छुड़ाया गया।