फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon name change, now city new name is gurugram

हरियाणा के शहर गुड़गांव का नाम बदला, गुरूग्राम होगी नई पहचान

Tue, 12 Apr 2016 07:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 12 Apr 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
gurgaon name change,  now city new name is gurugram
गुरूग्राम

हरियाणा सरकार कैबिनेट ने प्रदेश के दो जिलों का नाम बदलने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। अब साइबर सिटी गुड़गांव का नाम बदलकर गुरूग्राम कर दिया गया है। वहीं गुड़गांव से ही सटे मेवात का नाम भी बदलकर नूंह किया गया है।

विज्ञापन

 

हरियाणा की मनोहर सरकार ने इन जिलों का नाम बदलने की तैयारी बहुत पहले से कर ली थी, जिस पर मंगलवार को आखिरी फैसला भी ले लिया गया। इन जिलों का नाम बदलने के साथ ही खट्टर सरकार ने कृषि विभाग का भी नाम बदला है। इसे अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कर दिया है।

विज्ञापन


माना जाता है कि महाभारत में भी गुड़गांव के इस क्षेत्र का उल्लेख गुरू ग्राम के नाम से है। रामदेव समेत कई हिन्दू विचारधारा के नेता इस शहर का नाम गुरूग्राम करने की मांग उठा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस खास वजह से जाना

gurgaon name change,  now city new name is gurugram
सीएम मनोहर लाल खट्टर

माना जा रहा है कि नाम बदलने के पीछे हिंदू धर्मगुरूओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दबाव भी था। 9 लाख की आबादी वाला ये शहर राजधानी दिल्ली से सटा होने के साथ ही हरियाणा का औद्योगिक शहर है।

इसे साइबर सिटी के नाम से भी जाना जाता है। आर्थिक गतिविधियां ज्यादा होने और मल्टीनेशलन कंपनियां होने की वजह से इसे दूसरी हरियाणा की दूसरी राजधानी भी कहा जाता है।

शहर की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया की टॉप 500 कंपनियों में से 250 कंपनियों के ऑफिस यहां पर हैं।

नाम बदलने के पीछे सरकार के तर्क

gurgaon name change,  now city new name is gurugram
गुड़गांव

हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न मंचों के प्रतिनिधियों से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर गुडग़ांव का नाम बदलकर गुरूग्राम करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भगवद् गीता की ऐतिहासिक भूमि है और गुडग़ांव एक शिक्षा का केन्द्र रहा है। महाभारत काल में गुरू द्रोणाचार्य के समय से ही गुडग़ांव को शिक्षा का मुख्यालय बनाया गया था जहां पर राजकुमारों का शिक्षा प्रदान की जाती थी।

तदनुसार, क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार गुडग़ांव का नाम बदल कर गुरूग्राम करने का आग्रह किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि मेवात वास्तव में एक भौगोलिक-सांस्कृतिक इकाई है न की कोई शहर। जिले का मुख्यालय नूंह शहर में है।

जिला मेवात के लोग तथा जनप्रतिनिधि लगातार मेवात का नाम बदलकर नूंह रखने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेवात के भौगोलिक-सांस्कृतिक इलाका हरियाणा के अलावा राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भी विस्तृत भू-भाग पर फैला है। अत: जिले का नाम मेवात की जगह नूंह रखा जाना उचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed