{"_id":"388ae6c9e05a2df1bc827d2a5b2c9ed1","slug":"gurgaon-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसने अदालत में कबूला, 'मैंने मारा अपनी बीवी को'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसने अदालत में कबूला, 'मैंने मारा अपनी बीवी को'
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 03 Mar 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सोहना रोड पर पार्श्वनाथ के ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
जहां पर उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से छानबीन करने में जुटी है। सोहना रोड पर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी रजनीश को सोमवार को इलाका मजिस्ट्रेट पुनीत अरोड़ा की अदालत में पेश किया। जहां पर उसने हत्या की बात भी कबूल ली।
यह भी पढ़ें: 'हैलो! पुलिस कंट्रोल रूम, मैंने अपनी पत्नी को चाकू घोंप दिया है'
मामले की जांच के लिए पुलिस की ओर से आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड लेने के बाद आरोपी को लेकर फ्लैट पर गई। जहां पर उसकी निशानदेही पर पत्नी का लैपटॉप बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लैपटॉप की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ पुलिस घटना स्थल की निशानदेही कराने से लेकर वारदात में प्रयोग चाकू बरामद करेगी। पुलिस जांच के लिए दोनों का मोबाइल डिटेल निकलवाया है। श्वेता से बात करने वालों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।