{"_id":"594e954a4f1c1b295f8b4630","slug":"gurgaon-mg-road-famous-for-crime-and-notorious-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":" एमजी रोड पर हर वीकेंड होता है हुड़दंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी रोड पर हर वीकेंड होता है हुड़दंग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
साइबर सिटी में एमजी रोड हर वीकेंड पर चर्चाओं में आ जाता है। कभी शराब के नशे में मनचले युवतियों को छेड़ते हैं तो कभी पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दस दिनों में हुई ऐसी चार घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि साइबर सिटी का एमजी रोड के दोनों ओर 30 से ज्यादा पब हैं। जिसमें रोजाना लड़के-लड़कियां मस्ती और ड्रिंक करने के लिए आते हैं। लेकिन वीकेंड पर यहां दूसरे जिलों से भी लोगों के आने के कारण भीड़ बढ़ जाती है। देर रात पबों के अंदर तो कभी रोड पर नशे में धुत्त युवक-युवतियां हुडदंग मचाते हैं। इसी दौरान युवतियों के साथ छेड़छाड़ की भी घटनाएं हो जाती हैं। अगर पुलिसकर्मी रोकने का प्रयास करते हैं तो पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज तक होती है।
विज्ञापन
एमजी रोड पर बीते दस दिनों में हुई घटनाएं-
-11 जून को एम जी रोड से तेज रफ्तार में जा रही फार्च्यूनर कार को रुकवा कर चालान काटने लगे तो नशे में धुत बदमाशों ने की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
-12 जून को मनचले ने युवतियों के छेड़छाड़ की थी। युवतियों ने मनचले को पीटा था।
-16 जून को सोनीपत की दो युवतियों से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया।
-19 जून ग्रेटर नोएडा में पांच युवकों ने चलती कार में हुए गैंगरेप में महिला को एमजी रोड से ही किया था अगवा
एक्शन प्वाइंट पर नंबर एक पर है एमजी रोड-
महिला सुरक्षा को लेकर जिस एक्शन प्लान को 150 प्वाइंट्स चिह्नित किए गए हैं। इनमें एमजी रोड सबसे ऊपर है। पुलिस का दावा है कि सभी संवेदनशील इलाकों में जहां पर महिला अपराध की ज्यादा शिकायतें आती हैं वहां सिविल ड्रेस में महिला पुलिस कर्मी तैनात होंगी।
विज्ञापन
एमजी रोड पर अभियान चलाया जा रहा है। हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तीन दिनों में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ रोजाना रात में ट्रैफिक पुलिस नाका लगा कर चेकिंग करती है।
- दीपक सहारन, डीसीपी ईस्ट