फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon is ready for wrestling competition of 1 crore reward

एक करोड़ के इनामी दंगल के लिए अधिकारियों ने कसी कमर

Tue, 15 Mar 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 15 Mar 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
gurgaon is ready for wrestling competition of 1 crore reward
कुश्ती
गुड़गांव में एक करोड़ के इनामी दंगल को लेकर खेल विभाग और जिला प्रशासन के आला अधिकारी जुटे हुए हैं। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 21 से 23 मार्च तक सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होने वाली भारत केसरी फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी निर्धारित की।
विज्ञापन


मंगलवार शाम स्पोर्ट्स विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आईपीएस लांबा ने जिला खेल अधिकारी और कोच के साथ बैठक ली। सभी प्रतिभागियों का वजन के लिए 20 मार्च को आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करना जरूरी है।
विज्ञापन


उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने आयोजन स्थल की तैयारियों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही खिलाड़ियों के लिए जरूरी इंतजाम करने और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि डोपिंग को लेकर खास सावधानी बरती जाएगी। इसके लिए पूरी मेडिकल टीम तैयार रहेगी। टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर खिलाड़ी को तुरंत निकालने का प्रावधान है और जीतने पर इनामी राशि भी नहीं दी जाएगी। इसमेें 80 किलोग्राम और इससे ऊपर वजन के 17 साल या इससे अधिक उम्र के पहलवान हिस्सा ले सकेंगे।


बैठक में डीएसपी बलवान सिंह राणा, एडीसी विनय प्रताप सिंह, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विवेक कालिया, रोहित यादव, अन्नु श्योकंद, वाईएस गुप्ता, आरटीओ सुशील सारवान, खेल विभाग के उपनिदेशक सुखबीर सिंह व इंद्रपाल सिंह लांबा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रोशनी देवी, खेल प्रशिक्षक विजय गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

इनामी राशि पर एक नजर
- पहला : एक करोड़
- दूसरा : 50 लाख
- तीसरा : 25 लाख
- चौथा : 10 लाख
- पांचवां : 05 लाख
- छठां :   03 लाख
- सातवां : 02 लाख
- आठवां : 01 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed