फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon in bollywood.

गुड़गांव को फिल्म जगत में मिली एक बड़ी उपलब्धि

Fri, 29 Aug 2014 02:54 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon in bollywood.

गुड़गांव के कलाकार अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दस्तक देने लगे हैं। इसकी बानगी गुड़गांव के मधुरिता आनंद की निर्देशित फिल्म ‘कजरिया’ का दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जगह मिलना है।

विज्ञापन


जेनेवा में होने वाली द इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म ‘कजरिया’ उन आठ फिल्मों में से एक है, जिनका चयन हुआ है।

बता दें कि मधुरिता इससे पहले ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं। उसमें अरबाज खान, राइमा सेन और रणवीर हुड्डा थे।

मधुरिता बताती हैं कि फिल्म के सभी कलाकार नए हैं। इसमें मीनू और रिद्धिमा की मुख्य भूमिका है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के झज्जर में हुई है।
विज्ञापन


फिल्म में कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं की समस्याओं को बारीकी से पेश किया गया है। फोर्ब्स इंडिया 2014 की श्रृंखला में ‘कजरिया’ को टॉप-5 फिल्मों में जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म ‘कजरिया’, कौन है मधुरिता आनंद

Gurgaon in bollywood.

‘कजरिया’ रियलिस्टिक फिल्म है। 134 मिनट की फिल्म में नई दिल्ली से महज 80 किलोमीटर के गांव पर आधारित है। गांवों और शहरों में महिलाओं की स्थिति में क्या फर्क है, इसमें दिखाने की कोशिश की गई है।

फिल्म की कहानी कजारिया नाम की ग्रामीण महिला पर आधारित है। जो ग्रामीण संरचना में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

वह धर्म की आड़ में आवंछित बच्चियों की हत्या करती है। मीरा नाम की रिपोर्टर कजरिया की राक्षसीपन का खुलासा करती है। मीरा की स्टोरी फ्रंट पेज पर छपती है और कजरिया को जेल हो जाता है।

मधुरिता आनंद गुड़गांव की एक फिल्म डायरेक्टर व लेखक है। इन्होंने दो फिल्में, पांच फीचर फिल्म का लेखन, कई डॉक्यूमेंट्री व सीरीज का निर्देशन किया है।

कई डॉक्यूमेंट्री अंतर्राष्ट्रीय चैनल मसलन बीबीसी, चैनल-4 समेत डिस्कवरी व नेशनल ज्यूग्राफिक पर प्रसारित हो चुकी है। जिसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। यूरोपियन थियेटरिकल नेटवर्क के लिए नगा सदविस नाम से डॉक्यूमेंट्री बना रही है।

गुड़गांव से जुड़ रहा है बॉलीवुड का नाता

Gurgaon in bollywood.

धीरे-धीरे गुड़गांव ने बॉलीवुड में अपनी मुकाम हासिल किया है। गुड़गांव में पहली फिल्म की शूटिंग 2001 में फिल्म ‘हम हो गए आपके’ की हुई थी।

2012 में आई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘हेट स्टोरी’ की कुछ हिस्से की शूटिंग यहां हुई थी। 2013 से यहां फिल्मों की शूटिंग का ग्राफ बढ़ा है और अनुराग कश्यप, यशराज फिल्म्स, बालाजी और धर्मा प्रोड्क्शन ने अपने कैमरे का रूख गुड़गांव की ओर किया है।

फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ और ‘औरंगजेब’ प्रमुख है। फिल्म रोमकॉम में अभिनेत्री सोनम कपूर और आयुषमान खुराना की शुरुआत भी गुड़गांव की बीपीओ से ही होती है। किल दिल में गुड़गांव के साथ हरियाणवीं टच दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed