फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon has always been combined parliamentary

कभी अकेला नहीं रहा गुड़गांव संसदीय क्षेत्र

Thu, 06 Mar 2014 06:31 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 06 Mar 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon has always been combined parliamentary

हरियाणा की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला गुड़गांव कभी पृथक संसदीय क्षेत्र नहीं रहा। स्वतंत्रता के बाद, संयुक्त पंजाब से पहले तथा उसके उपरांत यह कभी फरीदाबाद के साथ रहा तो कभी महेंद्रगढ़ के।

विज्ञापन


2008 के परिसीमन के बाद गुड़गांव संसदीय क्षेत्र मेवात और रेवाड़ी के विधानसभा सीटों को जोड़कर बनाया गया। यानी गुड़गांव से चुनाव लड़ने वालों के भाग्य का फैसला पहले भी इस जिले के अलावा दूसरे जिलों के लोग भी करते रहे और इस बार भी यही होने वाला है।
विज्ञापन


आजादी के बाद पहले आम चुनाव से लेकर 1971 तक गुड़गांव-फरीदाबाद एक ही संसदीय क्षेत्र ह़ुआ करता था। इस दौरान मेवात और पलवल जिले नहीं थे।

1977 के चुनाव के समय गुड़गांव को महेंद्रगढ़ संसदीय सीट से जोड़ दिया गया। जबकि मेवात और पलवल फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहे।

नए परिसीमन के बाद गुड़गांव संसदीय क्षेत्र में रेवाड़ी जिले के दो और मेवात के तीन विधानसभा क्षेत्र जोड़े गए हैं। मेवात का हथीन क्षेत्र आज भी फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के अधीन है। पिछले चुनाव से महेंद्रगढ़ को भिवानी से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने महेंद्रगढ़ में आने वाले विधानसभा क्षेत्र

-सोहना, गुड़गांव, पटौदी, बावल, रेवाड़ी, जाटूसाना, महेंद्रगढ़, अटेली, नारनौल
-अब गुड़गांव संसदीय क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र
-गुड़गांव, बादशाहपुर, सोहना, पटौदी, नूंह, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, रेवाड़ी, बावल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed