फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon gramin bank part-time employees fired

गुड़गांव ग्रामीण बैंक से पार्ट टाइम कर्मचारियों की छुट्टी

Mon, 16 Dec 2013 05:27 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 16 Dec 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
gurgaon gramin bank part-time employees fired

गुड़गांव ग्रामीण बैंक की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 200 से अधिक पार्ट टाइम कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


हाल ही में बैंक का विलय सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में होने के बाद यह कदम उठाया गया है। कर्मचारी सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के चेयरमैन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि वे बैंक में कई वर्षों से नौकरी कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें पक्की नौकरी नहीं दी गई। जब तक जरूरत रही जमकर काम कराया गया। अब जब जरूरत कम हो गई तो निकाल दिया गया।
विज्ञापन


इससे नाराज कर्मचारी रोहतक में हड़ताल पर भी बैठ गए हैं। कर्मचारी रवि सैनी ने चेतावनी दी कि बुधवार तक फैसला नहीं होने पर वे साथियों के साथ आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed