फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon gone minimum temperature in ncr

एनसीआर में सबसे सर्द साइबर सिटी, दिनभर घरों में दुबके रहे लोग

Sun, 24 Jan 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 24 Jan 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
gurgaon gone minimum temperature in ncr

साइबर सिटी में रविवार का दिन इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एनसीआर में सबसे कम था।

विज्ञापन


पूरे दिन शहर में घना कोहरा छाया रहा। ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। रविवार का मजा लेने की बजाय लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। शहर से गुजरने वाली ट्रेनें लेट रहीं। बाजार और मॉल्स में लोगों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में गुड़गांव सबसे सर्द रहा है। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री कम था।

दिनभर शहर में कोहरा छाया रहा। ठंडी हवा भी चलती रही। सूर्य देव नजर नहीं आए, जिससे दोपहर में भी तापमान में इजाफा नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह अधिक कोहरे की वजह से हल्की बारिश का एहसास लोगों को हो रहा था। दोपहर तक शहरी क्षेत्रों में 100 मीटर दृश्यता रही, जबकि खुले इलाके में यह शून्य रहा।

मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि मंगलवार तक कोहरा छाया रहेगा। बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मंगलवार के बाद बादल साफ होने की वजह से धुंध होने की संभावना है।

धुंध में गुम हुई राहगीरी
रविवार को होने वाली राहगीरी कोहरे में गुम हो गई। लोगों की संख्या बिल्कुल कम रही। सारी मौज मस्ती सड़कों से गायब रही। अधिक ठंड की वजह से रविवार सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह सैर के लिए जाने वाले लोग भी पार्कों से नदारद रहे।


वाहनों पर पड़ा असर
सुबह हरियाणा रोडवेज की बसें खाली दौड़ती रहीं। दोपहर 11 बजे के बाद एसी बसों में लोग दिखे। बसों में ब्लोअर फुल स्पीड से चल रहा था। सुबह दस बजे तक कोहरे का घनत्व अधिक रहा। दोपहर तक सड़कों पर गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

ट्रेनें भी रही लेट
कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट रहीं। पूजा एक्सप्रेस दस घंटे, डबल डेकर एक घंटे, अजमेर सुल्तानपुर ट्राई वीकली चार घंटे, शताब्दी 15 मिनट, कालिंदी पैसेंजर एक घंटा, चंडीगढ़ पैसेंजर सवा घंटे और आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed