{"_id":"f13317f932d4653fd23ba7ce51215641","slug":"gurgaon-corruption-in-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस थाली में खाया उसी में किया छेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस थाली में खाया उसी में किया छेद
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Mar 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में विज्ञापन मामले में निगम अधिकारियों की संलिप्तता के बाद ट्रेड लाइसेंस में गोलमाल का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इस मामले में कई अधिकारियों की भूमिका पर संदेह जाहिर किया जा रहा है। पूरे प्रकरण के बाद निगम में खलबली मची है।
विज्ञापन एजेंसी पर बकाया करीब तीस करोड़ रुपये की राशि के मामले को लेकर निगमायुक्त ने पूरे मामले का अध्ययन किया। अध्ययन के दौरान यह बात सामने आई कि निगम के अधिकारी ही इस खेल में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: राज कपूर और शर्मिला टैगोर ने भीड़ तो जुटाई पर वोट नहीं
विज्ञापन
यूनिपोल की संख्या से लेकर उनके आकार में खेल किया गया। इससे निगम को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। जांच के बाद निगमायुक्त कई कर्मचारियों को रिलीव कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसी जांच में ट्रेड लाइसेंस के मामले में बरती जा रही लापरवाही का खुलासा भी हुआ है। इसमें तय समय में लाइसेंस इश्यू नहीं करना, फीस में गोलमाल सहित कई प्रकार की शिकायतें निगमायुक्त को मिली हैं।
डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि पूरे मामले की तह तक जाकर कर्मचारियों की संलिप्तता को उजागर किया जाएगा। इस मामले की जांच वह स्वयं कर रहे हैं।