फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon congress commitee protest against bjp

'अच्छे दिन गए तेल में, जनता पिस रही रेल में'

Mon, 07 Jul 2014 10:48 PM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
gurgaon congress commitee protest against bjp

गुड़गांव कांग्रेस कमेटी ने मंबई लोकल की तर्ज पर पैसेंजर ट्रेनों का बढ़ा किराया वापस लेने की मांग की है। कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार करीब 11 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेसी दौलताबाद फ्लाईओवर के पास एकत्रित हो गए। यहां जिला शहरी अध्यक्ष विपिन खन्ना की अगुआई में पैदल मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान स्टेशन का माहौल काफी देर अशांत रहा।

सुने हैं आपने ऐसे नारे?

gurgaon congress commitee protest against bjp

’मंहगी रेल, मंहगा तेल, वाह मोदी तेरा खेल’, ‘अच्छे दिन गए तेल में, जनता पिस रही रेल में, बुरे फंसे मोदी के खेल में’, ‘मंहगी रेल, महंगा प्याज, वाह रे वाह मोदी राज’ जैसे नारों से मोदी सरकार पर तीखा कटाक्ष किया गया।

विपिन खन्ना ने कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने का वादा कर सत्ता हथियाने के बाद भाजपा की सरकार ने करोड़ों देशवासियों के साथ छल किया है। एक महीने के शासन में सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार को मुंबई लोकल की तरह यहां भी पैसेंजर ट्रेनों का बढ़ा किराया वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन में पार्टी उपाध्यक्ष कुलराज कटारिया, वरिष्ठ नेता प्रदीप जैलदार, मदन लाल ग्रोवर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed