{"_id":"5816daa64f1c1bc03243580b","slug":"gurgaon-businessmen-are-exicited-to-come-pm-modi-in-swarn-jayanti-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के आगमन से साइबर सिटी का उद्योग जगत उत्साहित, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के आगमन से साइबर सिटी का उद्योग जगत उत्साहित, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर साइबर सिटी का उद्योग जगत काफी उत्साहित है। माना जा रहा है कि मोदी उद्योगों को वरीयता देने वाली बातें करेंगे। गुडग़ांव के उद्यमियों का कहना है कि सरकार के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नीति का प्रभाव धरातल पर भी दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार पिछले काफी समय से औद्योगिक कारोबार की बेहतरी को लेकर काफी बातें कर रही हैं। मगर उद्योग जगत को इससे कोई खास लाभ नहीं हो रहा है। पीएम विश्व बैंक द्वारा जारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर जारी आकड़े के बाद से इस मामले में काफी गंभीरता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी एक नवंबर को गुडग़ांव में हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। समारोह में गुडग़ांव के उद्यमियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी का कहना उन्हें सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह का न्यौता मिल गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा हरियाणा में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है। उद्योगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से प्रदेश सरकार को कई बार अवगत कराया है। अब उम्मीद की जा रही है कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर उद्योगों को बड़ी राहत देने की घोषणा होगी।
स्वर्ण जयंती समारोह के गुडग़ांव में आयोजित होने को ही उद्यमी अपने लिए खास मान रहे हैं। उनका कहना है कि गुडग़ांव हरियाणा का बड़ा औद्योगिक हब है। यहां पर 18 हजार से अधिक औद्योगिक यूनिटें, कॉरपोरेट, बीपीओ, केपीओ और आईटी कंपनियां हैं।
इन कंपनियों की भी नजर पीएम के गुडग़ांव के आगमन पर नजर है। मुख्यमंत्री भी उद्योगों के हित को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। उद्यमी एसके अहूजा का कहना है कि हरियाणा के पचास वर्ष का तोहफा इंडस्ट्री को मिलेगा इसकी पूरी उम्मीद है।