फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon boy jumps to death in IIT guwahati.

IIT गुवाहाटी में मिली गुड़गांव के छात्र की लाश

Mon, 15 Sep 2014 07:14 PM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon boy jumps to death in IIT guwahati.

गुवाहाटी आईआईटी में रविवार को गुड़गांव के एक छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मामला संदिग्ध है। पुलिस ने शुरूआती जांच में इसे आत्महत्या बताया है लेकिन हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम तुषार है। वह गुड़गांव का मूल निवासी था।

विज्ञापन


तुषार इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन इंजीरिंग के प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। पुलिस को तुषार के कमरे से एक पत्र मिला है,जो उसने अपने माता-पिता को लिखा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह पिछले दो महीने से तनाव का सामना कर रहा था।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इसे सुसाइड मान रही है पर वो मामले की जांच में सभी संभावित पहलूओं को ध्यान में रखेगी। शुरूआती जांच में सुसाइड नोट में जो लिखावट है उसे तुषार की ही मानी जा रही है पर इसका खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। आईआईटी गुवाहटी को इस मामले में रैगिंग की भी संभावना नजर आ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैग‌िंग हो सकती है मौत की वजह

Gurgaon boy jumps to death in IIT guwahati.

तुषार के घरवालों का कहना है कि सुसा‌इड से कुछ घंटों पहले उनकी तुषार से बात हुई थी, उस समय तक वह सामान्य लग रहा था। उन्हें इस बात का अंदेशा भी नहीं था कि तुषार ऐसा करेगा।

आईआईटी गुवाहटी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लाबानू कंवर का कहना है कि बीती रात को तुषार अपने हॉस्टल रूम में नहीं था। उसके रूममेट ने उसे आधी रात को फोन भी किया लेकिन उसने फोन का कोई जवाब नहीं दिया और रव‌िवार सुबह उसका शव कैंटीन कर्मचारी को कैंपस में मिला।

पुलिस से तुषार की सुसाइड की ख़बर मिलते ही उसके पिता नरेंद्र दोपह‌र को गुवाहटी पहुंचे। सिंह के साथ गुवाहटी पहुंचे उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि तुषार ने शनिवार रात को अपने पैरेंट्स को फोन किया और अच्छे से बातचीत की। उसने अपनी मां से बात की और कहा कि वो ठीक है। उन्होंने आगे बताया कि कुछ महीने पहले उसे टाएफाइड हुआ था, जो अब ठीक हो गया था।

आपको बता दें कि आईआईटी गुवाहाटी में इस तरह के सुसाइड का इस साल ये दूसरा मामला है। पहला केस मार्च का है जब एमएससी के छात्र शोएब अहमद ने अपने हॉस्टल रूम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed