फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gunman of ATM meets his death

सीढ़ी से टकराई बंदूक, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sun, 23 Mar 2014 05:08 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 23 Mar 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
Gunman of ATM meets his death

शनिवार सुबह कंपनी के दिल्ली मुख्यालय से कैश वैन रुपये लेकर चली। जिसमें

विज्ञापन
ब्रिक्स कंपनी के चार गार्ड भी तैनात थे। कैश वैन मामूरा गांव में सुरभि अस्पताल के पास कंपनी के ब्रांच ऑफिस पहुंची। वैन में बैठे गार्ड नीचे उतरने लगे। फरीदाबाद निवासी दिलरूब खान भी अपनी बंदूक लेकर उतरा, इसी दौरान उसकी बंदूक का सिरा सीढ़ियों से अचानक टकराने से फायर हो गया।

गोली दिलरूब के जबड़े को चीरती हुई निकल गई। उसे फौरन सुरभि अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कैलाश अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस वक्त हादसा हुआ, कैश वैन में लाखों रुपये बक्से में रखे हुए थे। हादसे के बाद गार्डों ने कैश को निगरानी में ब्रिंग आर्या के ऑफिस में रखवाया।

सेना से रिटायर हुआ था दिलरूब

Gunman of ATM meets his death

दिलरूब खान सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हुआ था। रिटायर होने के बाद उसने सिक्योरिटी कंपनी में गनमैन की नौकरी शुरू की थी।

गनमैन की बंदूक से गोली चलने की यह दूसरी घटना है। इसी माह 11 मार्च को भंगेल इलाके में एटीएम री-फिल करने के लिए एक कैश वैन के गनमैन अनूप की बंदूक गिर जाने से गोली चल गई थी, जो पास खड़े अमित नाम के युवक के पैर में जा लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed