{"_id":"5bdaf0d5bdec2269556aa121","slug":"gun-firing-after-clash-between-2-people-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चली ऐसी चाल, पहले कार में मारी टक्कर फिर चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में चली ऐसी चाल, पहले कार में मारी टक्कर फिर चला दी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम के बाद बुधवार देर रात घर लौट रहे फरीदपुर निवासी प्रकाश की बाइक में गांव के ही राहुल ने जान से मारने की नीयत से अपनी कार से टक्कर मार दी। प्रकाश ने विरोध जताया तो आरोपियों ने गोली चला दी और तमंचे की बट से पीटा। किसी तरह जान बचा कर भागे प्रकाश ने बीपीटीपी थाने में राहुल और उसके चार साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बीपीटीपी थाने के एएसआई सोमपाल के अनुसार, फरीदपुर निवासी प्रकाश और राहुल दोनों ही सिक्योरिटी सर्विस का काम करते हैं। इन दोनों के बीच विवाद चल रहा है। प्रकाश बुधवार रात करीब पौने बारह बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि गांव के बाहर ही राहुल ने हत्या करने की नीयत से अपनी कार से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गिरकर घायल हुए प्रकाश ने विरोध किया तो राहुल तमंचा लेकर अपने साथियों अमित, सुमित, आकाश और बलबीर के साथ गाड़ी से उतरा और गोली चला दी।
विज्ञापन
इसके बाद तमंचे की बट से प्रकाश की पिटाई की। किसी तरह जान बचा कर वहां से भागे प्रकाश ने बीपीटीपी थाने में शिकायत दी। एएसआई सोमपाल ने बताया कि तफ्तीश में मौके से एक खोखा बरामद हुआ, आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है, अन्य हमलावरों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।