{"_id":"6a5d02bc1bcb0864190defdc","slug":"gulalata-sirauli-road-riddled-with-deep-potholes-two-kilometer-journey-now-takes-half-an-hour-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113768-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गहरे गड्ढों में तब्दील हुआ गुलालता-सिरौली मार्ग, आधे घंटे में तय हो रहा दो किमी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गहरे गड्ढों में तब्दील हुआ गुलालता-सिरौली मार्ग, आधे घंटे में तय हो रहा दो किमी का सफर
विज्ञापन
- वर्षों से बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग, हादसों का बना खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गुलालता से सिरौली तक जाने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और उखड़ी परत के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मात्र दो किलोमीटर का सफर तय करने में करीब आधा घंटा लग रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार मार्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हैं, कई बार गड्ढों में फंसकर चोटिल हो चुके हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगता, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
ग्रामीण नाजर, तैय्यब हुसैन, मसूद, अशफाक व नासिर हुसैन ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जो पलवल जिले के कई गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। सड़क खराबी से लोगों का समय व ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी, इसके लिए विभाग को फाइल भेजी हुई है। मंजूर होते ही इस मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
- अरशद, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग पुन्हाना।
फोटो कैप्शनः- गुलालता से सिरौली गांव को जाने वाला मार्ग खस्ताहाल में।