फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gujarat ATS arrested Al Qaeda suspect Mohammad Faiq from Faraskhana Delhi

आतंकी हमले की थी साजिश: पाकिस्तान में हैंडलर से जुड़ा था मास्टरमाइंड फैक, मिलने वाला था कोई बड़ा टास्क

Wed, 23 Jul 2025 07:35 PM IST
श्याम जी. पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 23 Jul 2025 07:35 PM IST
सार

गुजरात एटीएस ने मंगलवार देर रात अलकायदा नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मोहम्मद फैक पुत्र मोहम्मद रिजवान दिल्ली का रहने वाला है।

विज्ञापन
Gujarat ATS arrested Al Qaeda suspect Mohammad Faiq from Faraskhana Delhi
मोहम्मद फैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात एटीएस व दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अलकायदा के जिस संदिग्ध मोहम्मद फैक को पकड़ा है। वह इंस्टाग्राम आईडी से पाकिस्तान में हैंडलर से जुड़ा हुआ था। वह अलकायदा के इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड था। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच मे पता चला कि फैक समेत पकड़े गए चारों आतंकियों को भारत में आतंकी हमले जैसा कोई बड़ा टास्क मिलने वाला था।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध मोहम्मद फैक कम पढ़ा लिखा है और वह डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। उसके पिता मो. रिजवान के मुताबिक गुजरात पुलिस ने बताया था कि उनका बेटा इंटरनेट पर कुछ करता था। इस कारण उसे ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पैड वाला मोबाइल फोन इस्तेमाल करता था। 
विज्ञापन


गुजरात पुलिस ने मोहम्मद फैक को उस समय गिरफ्तार किया जब वह मंगलवार दोपहर तीन बजे कहीं से चांदनी चौक के गली मीर मदानी फराश खारा स्थित अपने घर लौट रहा था। इस बारे में पड़ोसियों ने चुप्पी साधी हुई थी। इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल साथ थी, मगर स्थानीय कमला मार्केट थाना पुलिस को जानकारी नहीं थी। उसकी कुछ साल पहले शादी हुई थी। स्थानीय थाना पुलिस को फैक के घर पर तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग ग्रुप बना रखे थे
सुरक्षा एजेंसियों को शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने अलग-अलग छोटे-छोटे ग्रुप बना रखे थे। सभी इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे से जुड़े थे। गुजरात पुलिस ने 14 दिन की रिमांड पर ले लिया है।

घर से आपत्तिजनक सामग्री मिली
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पता लगा है कि ये शरीयत का कानून लागू करना चाहते थे। सभी आरोपी आपस में उर्दू भाषा में बात करते थे। इनके घर से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस उसकी निशानदेही पर हथियारों की बरामदगी की कोशिश करेगी।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान का पोस्ट मिला
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि शुरुआती जांच में ऑपरेशन सिंदूर के समय किया गया उसका भड़काऊ व आपित्तजनक पोस्ट मिला है। इस बारे में सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। ये लोगों को आपत्तिजनकर सामग्री परोसकर कट्टरपंथी व आतंकवाद की ओर धकेलने में लगे हुए थे।

क्या है अल-कायदा
अल-कायदा दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी समूहों में से एक माना जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र, नाटो, यूरोपीय संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, रूस और कई अन्य देशों ने आतंकवादी समूह घोषित किया है। इसकी स्थापना 1988 में ओसामा बिन लादेन, अब्दुल्लाह आजम समेत अन्य आतंकियों ने की थी। यह संगठन अफगानिस्तान में सोवियत संघ के आक्रमण का विरोध करने वाले लड़ाकों को समर्थन देने के लिए बनाया गया था। 

2011 में ओसामा बिन लादेन की मृत्यु के बाद, अयमान अल-जवाहिरी ने इसका नेतृत्व संभाला। जुलाई 2022 में जवाहिरी की मृत्यु के बाद, अल-कायदा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने नए नेता की घोषणा नहीं की है, लेकिन सैफ अल-अदल को इसका संभावित अगला नेता माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed