फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guided heritage tour service started for tourists in Delhi

Delhi: सैलानियों के लिए शुरू की गाइडेड हेरिटेज टूर सेवा, भ्रमण के साथ पर्यटक इन सुविधाओं का उठा सकेंगे लाभ

Mon, 23 Jan 2023 04:16 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Jan 2023 04:16 AM IST
सार

एमसीडी ने दिल्ली भर में ऐसे करीब छह और गाइडेड हेरिटेज टूर कराने की योजना बनाई है। इसमें दक्षिणी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Guided heritage tour service started for tourists in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

विदेश की तर्ज पर दिल्ली में पर्यटकों के लिए गाइडेड हेरिटेज टूर सेवा शुरू की गई है। भ्रमण के दौरान पर्यटक दिल्ली-6 के मशहूर व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे। दिल्ली नगर निगम ने युलु बाइक्स कंपनी के साथ गाइडेड हेरिटेज टूर की शुरुआत की है।

विज्ञापन


पहले चरण में शाहजहानाबाद के ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। एमसीडी ने दिल्ली भर में ऐसे करीब छह और गाइडेड हेरिटेज टूर कराने की योजना बनाई है। इसमें दक्षिणी दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। 
विज्ञापन


निगम ने पब्लिक साइकिल शेयरिंग और शेयर्ड माइक्रो मोबिलिटी सिस्टम नीति के तहत युलु बाइक्स के सार्वजनिक बाइक स्टैंड पर गाइडेड टूर कराने की अनुमति दी है। रविवार को शाहजहांनाबाद के ऐतिहासिक गेट की यात्रा का शुभारंभ किया गया। निगम के अतिरिक्त आयुक्त एए ताजीर ने विरासत यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर युलु ई-बाइक के संस्थापक आरके मिश्रा, केशव पुरम जोन के उपायुक्त नवीन अग्रवाल और आरपी सेल के अतिरिक्त उपायुक्त अमित भारद्वाज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी-20 शिखर सम्मेलन सेे पहले नई पहल
अतिरिक्त आयुक्त अमित भारद्वाज ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में गाइडेड हेरिटेज टूर की शुरुआत की है। विदेश में इस तरह की सेवा बहुत पहले से चल रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 700 रुपये की फीस तय की गई है। इसमें टूर शुरू होने से पहले पर्यटकों को नाश्ता मिलेेगा। यह हेरिटेज टूर कश्मीरी गेट से शुरू होकर शाहजहानाबाद के सभी 7 गेटों से होते हुए करीब तीन घंटे में दिल्ली गेट पर समाप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed