{"_id":"5c8accb8bdec22141f00dd2d","slug":"guest-teachers-protest-semi-naked-in-rain-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों ने बारिश में अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों ने बारिश में अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ लगाए नारे
Fri, 15 Mar 2019 03:20 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Mar 2019 03:20 AM IST
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन
- फोटो : जी पाल
दिल्ली सरकार के 22 हजार अतिथि शिक्षकों को बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिली। ऐसे में शिक्षकों ने शाम को प्रदेश बीजेपी कार्यालय के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पंडित पंत मार्ग पर मार्च भी निकाला। हाथ में चम्मच थाली लिए शिक्षकों ने भाजपा और मनोज तिवारी हाय-हाय के नारे लगाते रहे। इससे पहले शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू से मुलाकात की। श्याम जाजू ने उन्हें गृहमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी एक बार अतिथि शिक्षक बड़ी संख्या में प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। बारिश के बावजूद शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। बुधवार को शिक्षकों ने अपने खून से मांग पत्र लिखने की योजना तैयार की थी, लेकिन वह उसे छोड़ कर बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से राहत की गुहार लगाने के लिए उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन सदस्य शोएब राणा ने बताया कि श्याम जाजू ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए इस मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने ने कहा कि इसके लिए उन्हें दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना है कि वह अपनी जायज मांगे पूरी करवाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि जब तक पॉलिसी नहीं आती तब तक उन्हें हटाया न जाए। शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।