फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guest teachers perform hawan to fulfill their demands

अतिथि शिक्षकों ने मांगें पूरी कराने के लिए किया हवन

Mon, 18 Mar 2019 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
guest teachers perform hawan to fulfill their demands
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नौकरी बहाली को लेकर अतिथि शिक्षकों के धरना-प्रदर्शन को रविवार को 17 दिन पूरे हो गए, लेकिन उनकी मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं निकल सका। रविवार को शिक्षकों ने पॉलिसी दो, वोट लो, के नारे वाली टोपी पहन कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस बीच शिक्षकों ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को सद्बुद्धि देने के लिए हवन किया।

प्रदर्शन के दौरान अतिथि शिक्षकों ने पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय से कनाट प्लेस तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च भी निकाला। अतिथि शिक्षकों के इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य शोएब राणा ने मांग की कि सरकार और उपराज्यपाल काम से हटाए गए 22 हजार अतिथि शिक्षकों के भविष्य को बर्बाद होने से बचाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार, भाजपा और उपराज्यपाल, सभी ने अतिथि शिक्षकों को लेकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। इसी वजह से अतिथि शिक्षकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को सद्बुद्धि देेने के लिए हवन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे भविष्य को लेकर सरकार, उपराज्यपाल या भाजपा की ओर से बात करने के लिए कोई तैयार नहीं है। ऐसे में राजनीतिक दांवपेंच के बीच अतिथि शिक्षकों को रौंदा जा रहा है।

अतिथि शिक्षकों ने उपराज्यपाल से मांग की कि जब तक पॉलिसी पास होकर लागू नहीं हो जाती, तब तक किसी भी गेस्ट टीचर को किसी कारण (पीएफसी, नई स्थायी शिक्षक ज्वाइनिंग, प्रमोशन आदि) से रिलीव ना किया जाए। क्योंकि इस समय पीएफसी 1 अप्रैल से लागू होने वाली है, जिसमें पोस्ट कम हो जाएंगी तो अतिथि शिक्षकों को रिलीव होना पड़ेगा। 


साथ ही प्रोमोशन हो रहे हैं तो उसमें भी अतिथि शिक्षकों की नौकरी जाएगी और साथ ही नए रेगुलर टीचर्स की भी ज्वाइनिंग हो रही है तो भी गेस्ट टीचर्स को ही निकाला लाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed