फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guest teachers continue to protest On third day at Manish Sisodia residence

तीसरे दिन भी शिक्षा मंत्री के आवास पर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, निकाला विरोध मार्च

Mon, 04 Mar 2019 01:05 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 04 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers continue to protest On third day at Manish Sisodia residence
दिल्ली अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
रोजगार की गारंटी की मांग की लेकर पिछले तीन दिनों से शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया घर के बाहर धरने पर बैठे गेस्ट टीचर्स ने रविवार को इंडिया गेट तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री से मांग की गई कि जॉब सिक्योरिटी की 58 साल पुरानी पॉलिसी को लागू किया जाए।
विज्ञापन


रविवार को भी शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना-प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचर्स ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के पास प्रेस कॉफ्रेंस करने और स्कूल का उद्घाटन करने के लिए वक्त है, लेकिन गेस्ट टीचर्स की मांगों को सुनने का वक्त नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि मंत्री ने ट्वीट करके गेस्ट टीचर्स का समर्थन किया है, लेकिन मिलने के लिए पिछले तीन दिनों में कोई कदम नहीं उठाया। 25 हजार गेस्ट टीचर्स बेरोजगार हो गए हैं और सरकार उनकी नौकरी की बहाली के लिए कोई कदम नहीं उठा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि धरना देकर सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार अब परेशान कामगारों की आवाज तक सुनना नहीं चाहती। जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।


सरकार से मांग की कि जल्द गेस्ट टीचर्स को रोजगार गारंटी देने के लिए 58 साल पुरानी शिक्षा पॉलिसी को लागू किया जाए, ताकि गेस्ट टीचर्स के भविष्य अंधकार में जाने से बच जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed