{"_id":"52fd97b68c5a2533a691d5bc808ef130","slug":"grp-will-be-inside-the-train-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के अंदर बनेगी जीआरपी चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के अंदर बनेगी जीआरपी चौकी
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, वैशाली
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ट्रेनों में यात्रियों के लिए मिनी जीआरपी चौकी खुलेगी। यात्री सफर के दौरान ही एफआईआर दर्ज करा सकेंगे। सभी स्लीपर क्लास ट्रेनों के कोच नंबर एस-1 की बर्थ- 61 पर जीआरपी चौकी होगी।
विज्ञापन
इस बर्थ पर यात्रियों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक प्रस्ताव रेल मंत्रालय में विचाराधीन है और जल्द ही ट्रेनों में जीआरपी चौकी खोले जाने की मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा और अपराध को रोकने के लिए रेलवे अहम कदम उठाने जा रही है। घटना होने पर यात्री चलती ट्रेन में ही शिकायत दर्ज करा सकेंगे। एफआईआर दर्ज कर तुरंत ही एक प्रति शिकायतकर्ता को दी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन पर मौजूद जीआरपी के एस्कार्ट के पास शिकायत बुक होगी। प्रत्येक एफआईआर की तीन प्रतियां होंगी। एफआईआर का पहला पेज सफेद होगा, जिसे रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी पर दिया जाएगा।
दूसरी प्रति गुलाबी रंग की होगी, जो शिकायतकर्ता को दी जाएगी। तीसरी प्रति हरे रंग की होगी और यह ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रहे जीआरपी कर्मियों के पास रहेगी।
रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रेन में अपराधों को रोकने और सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षा देने के लिए यह सुविधा शुरू की जानी है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही इसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा।