{"_id":"7e43aeaba3f0ae54cebd0208a28b5bbf","slug":"grow-cold-after-makar-sankranti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति के बाद फिर बढ़ेगा ठंड का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति के बाद फिर बढ़ेगा ठंड का कहर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 15 Jan 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति से सर्दी कम होने का भ्रम अभी से न पालें। एक सप्ताह तक लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। बुधवार को बारिश पड़ने के बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिन और मौसम खराब रहेगा। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने से धूप कमजोर रहेगी। अगले सप्ताह 20 जनवरी से फिर मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहा। मकर संक्रांति पर सुबह से ही रुक-रुककर होती रही बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। इससे शीतलहर और बढ़ने का अनुमान है।