{"_id":"5fe364e1ec99de5c8e64f5d8","slug":"group-of-miscreants-attacks-property-dealer-in-delhi-kept-firing-for-one-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: कार सवार 10 हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, करीब एक किमी तक बरसाते रहे गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: कार सवार 10 हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, करीब एक किमी तक बरसाते रहे गोलियां
Wed, 23 Dec 2020 10:28 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में बुधवार को दिनदहाडे़ दो कारों में सवार दस हमलावरों ने सेक्टर-31 के श्रमिक विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर मनोज भाटी (32) की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मनोज को छह से आठ गोली लगी है। मनोज पूर्व में पंचायत चुनाव लड़ चुका है और अब जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा था।
मनोज भाटी ने स्कॉर्पियो में बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर एक किलोमीटर तक चलती गाड़ी पर फायरिंग करते रहे। स्कॉर्पियों में बाइक फंस जाने से जैसे ही रुकी, हमलावरों ने उसकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
घटना के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची। तिगांव के अमीपुर गांव निवासी मनोज भाटी रोज की तरह सेक्टर-28 स्थित अपने दोस्त सद्दाम के ऑफिस पर बैठे हुए थे। तभी उन्हें आभास हुआ कि कोई उनकी रेकी कर रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद वह सद्दाम की सफेद रंग की स्कॉर्पियो लेकर अपने घर की ओर निकल पड़े। अभी मनोज कार लेकर कुछ दूर ही पहुंचे थे कि बाईपास पर हमलावरों की फॉर्च्यूनर और कोरोला कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को घिरा देखकर मनोज ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके बाद हमलावरों ने पीछे से उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी।
सरेराह गोलियां चलती देखकर राहगीर भी दहशत में आ गए। इसी बीच मनोज ने जान बचाने के लिए हाईवे रोड से श्रमिक विहार कॉलोनी की ओर मोड़ दिया। अभी वह कुछ दूर पहुंचा था कि कॉलोनी में बनी डेयरी के पास खड़ी एक बाइक स्कॉर्पियो में फंस गई। इससे स्कॉर्पियो रुक गई।
गाड़ी के रुकते ही हमलावरों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में मनोज के सीने, गले और सिर में गोलियां लगी हैं। घटनास्थल पर पुलिस को स्कॉर्पियो से 9एमएम के 12 खोखे बरामद हुए हैं। कुख्यात मनोज मांगरिया के साथ भी मनोज का उठना-बैठना बताया जाता है।
पुलिस पीआरओ आदर्शदीप सिंह का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमें लगा दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।