फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   group making fake documents of migrant labours exposed in Delhi amidst corona pandemic

गोलमालः दिल्ली में बनाए गए हरियाणा के मजदूरों के फर्जी स्क्रीनिंग दस्तावेज

Tue, 26 May 2020 06:07 AM IST
प्राची प्रियम पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 26 May 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
group making fake documents of migrant labours exposed in Delhi amidst corona pandemic
जब्त की गई बस... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की मुंडका थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो चंद रुपयों के लिए मजदूरों के फर्जी स्क्रीनिंग दस्तावेज बनवाता था। इन्हीं दस्तावेजों के बूते प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन


सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग करवाने के फर्जी कागजात एनपी बंगाली स्कूल, गोल मार्केट, मंदिर मार्ग के बने हैं। खास बात ये है कि मजदूर हरियाणा में रह रहे थे, फिर उनकी स्क्रीनिंग दिल्ली में कैसे हो गई? साथ ही दो ड्राइवरों ने नई दिल्ली डीएम कार्यालय और एक ने गुजरात से पास बनवाया हुआ था, जबकि ये ड्राइवर दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि इससे कोरोना बड़े स्तर पर फैल सकता है। मजदूरों से उनके गांव पहुंचाने के लिए पांच से छह हजार रुपये लिए गए थे। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास रात 11.30 बजे राजस्थान के नंबर की एक बस रोकी गई, जिसमें 46 प्रवासी मजदूर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर जीवनलाल ने बताया कि वह उन्हें टिकरी गांव बहादुरगढ़ व निजामपुर, हरियाणा से लेकर आया है और पश्चिमी बंगाल जा रहा है। उसने नई दिल्ली डीएम कार्यालय का पास व एनपी बंगाली स्कूल, गोल मार्केट से मजदूरों की स्क्रीनिंग होने के कागजात दिखाए। 

वह अजमेर का रहने वाला है और पास में उसने पता वसंत कुंज, दिल्ली का दिया हुआ था। जांच में ये पता फर्जी निकला। रात दो बजे यूपी नंबर की दो बसों को रोका गया। एक बस बुलंदशहर से आई थी और हरदोई जा रही थी। इस बस के ड्राइवर विजेंद्र सिंह ने भी नई दिल्ली डीएम का पास व बंगाली स्कूल से मजदूरों के स्क्रीनिंग के कागजात दिखाए। 

इस बस का रजिस्ट्रेशन नंबर भी बदला हुआ था। अलीगढ़ के रहने वाले विजेंद्र सिंह ने नारायणा, दिल्ली का पता लिखवा रखा था। दूसरी बस के ड्राइवर हरबिलास ने गांधीनगर, गुजरात के डीएम का पास बनवा रखा था। ये मजदूरों को हरियाणा से बिहार लेकर जा रहा था।
 
तीनों बस ड्राइवरों को गिरफ्तार कर बसों को जब्त कर लिया गया है। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों ने नई दिल्ली जिला डीएम कार्यालय व गुजरात पुलिस को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed