शादी वाले घर में शहनाई की जगह मातम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस घर में शहनाई बज रही थी अचानक वहां मातम छा गया। पलवल से अपने बेटे की बारात लेकर फरीदाबाद आए एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई। शादी के फेरे भी पूरे नहीं हो पाए थे।
दूल्हे के पिता की मौत की खबर से पूरे मंडप में मातम छा गया। दूल्हे व उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पलवल के राजीव नगर से अपने लड़के लखन की बारात लेकर सुखीराम मंगलवार रात जवाहर कॉलोनी आया था। शादी का आयोजन डबुआ व जवाहर कॉलोनी के बीच स्थित एक धर्मशाला में हुआ था।
पंडित ने पूछा कहां है दूल्हे का पिता?
रात को लगभग 11 बजे फेरों के दौरान सुखीराम किसी काम से डबुआ में बने नाले के किनारे गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।
फेरों के बीच में जब पंडित ने दूल्हे के पिता सुखीराम को बुलाया तो वह मंडप से गायब मिला। जिसके बाद सुखीराम की खोजबीन शुरू हुई।
काफी देर के बाद लखन को किसी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव डबुआ के पास नाले में पड़ा हुआ है।
शव से निकला गंदा पानी
जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने शव को निकाला। सुखीराम का शव देखते ही शादी समारोह में शोक की लहर दौड़ गई।
डबुआ चौकी के एएसआई जाकिर हुसैन ने बताया कि शरीर में गंदा पानी भर जाने के कारण सुखीराम की मौत हुई। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शव से काफी गंदा पानी निकाला गया।