{"_id":"6a3ec2865e4e946f08093f62","slug":"grievances-must-be-resolved-on-the-ground-not-just-on-paper-deputy-commissioner-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-125391-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरातल पर हो शिकायतों का समाधान, कागजों में नहीं : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरातल पर हो शिकायतों का समाधान, कागजों में नहीं : उपायुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने शुक्रवार को जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना वास्तविक समाधान के एटीआर अपलोड करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने जनसंवाद पोर्टल, समाधान शिविर और सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर ओवरड्यू सहित सभी लंबित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने तथा जिले की रेटिंग में सुधार लाने के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान हो। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।