{"_id":"5d30685e8ebc3e6d0f40d48d","slug":"greno-west-people-demands-for-a-park-like-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट के लाखों लोगों के लिए हैं मात्र तीन पार्क, वो भी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट के लाखों लोगों के लिए हैं मात्र तीन पार्क, वो भी बदहाल
Thu, 18 Jul 2019 06:08 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 18 Jul 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida
हरियाली के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा ग्रेनो वेस्ट की अनदेखी करने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा के मुकाबले ग्रेनो वेस्ट में पेड़ों की संख्या काफी कम है। वहां गिनती के तीन पार्क हैं, वो भी बदहाल। स्थानीय लोगों ने कई बार प्राधिकरण से शिकायत की, लेकिन प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां रहने वाले लाखों लोगों के पास एक अच्छा पार्क भी नहीं है।
विज्ञापन
मालूम हो कि ग्रेनो वेस्ट में 200 से अधिक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज हैं। इनमें से ज्यादातर सोसाइटी बन चुकी है और वहां लोगों ने रहना भी शुरू कर दिया है। इस समय वहां कि जनसख्या लाखों में पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में यहां दस लाख लोगों के बसने की उम्मीद है, लेकिन प्राधिकरण ने उनके लिए कोई अच्छा पार्क नहीं बनवाया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में फिलहाल तीन पार्क हैं। एक पार्क रेयान स्कूल के पास है, जिसे प्राधिकरण ने कुछ हद तक विकसित किया है, लेकिन पार्क के बीच से एक रास्ता बना हुआ है। लोगों की मांग है कि उसे बंद कराया जाना चाहिए। इसके अलावा ऐस एस्पायर सोसाइटी के पास भी एक पार्क है, जिसे बिल्डर ने गोद लिया हुआ है। बिल्डर ने पार्क में काम किया है, लेकिन वहां पर बच्चों के मनोरंजन की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट का तीसरा पार्क कासा ग्रीन वन सोसाइटी के पास है। इस पार्क को भी एक बिल्डर ने गोद लिया था, लेकिन बाद में बिल्डर ने इस पर कब्जा करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो प्राधिकरण ने बिल्डर से पार्क खाली कराया। पार्क की स्थिती अब बदहाल है।
लोगों का कहना है कि किसी भी पार्क में ऐसी सुविधा नहीं है कि सुबह-शाम लोग वहां जाकर टहल सकें। भविष्य में जनसंख्या बढ़ने वाली है। सोसाइटी में इतने बड़े पार्क नहीं है कि वहां पर सभी तरह की सुविधा मिल सके। ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले लोग कहते हैं कि ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क जैसा एक पार्क यहां भी बनना चाहिए। जो ग्रेनो वेस्ट की पहचान बन सके। साथ ही प्राधिकरण सभी पार्कों को विकसित कराए।