फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greno West metro proposal can be passed in Greater Noida Authority Board meeting

ग्रेनो वेस्ट की मेट्रो पर आज लग सकती है मुहर, प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Tue, 04 Dec 2018 06:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 04 Dec 2018 06:09 AM IST
विज्ञापन
Greno West metro proposal can be passed in Greater Noida Authority Board meeting
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज होगी। प्रदेश के मुख्य सचिव व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन अनूपचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क 5 तक मेट्रो ले जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगने के आसार हैं। 
विज्ञापन

 
सूत्रों के मुताबिक बोर्ड बैठक के एजेंडे में मेट्रो के प्रस्ताव को शामिल कर लिया गया है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट 2015 में बन चुकी है। करीब 15 किलोमीटर लंबे इस रूट को बनाने में करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन से नॉलेज पार्क फाइव तक मेट्रो रूट के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। बोर्ड बैठक में जेवर एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ रुपये देने पर भी मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआईसी व डीएफसीसी की राह में आने वाले किसानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मसला भी एजेंडे में शामिल है। सीआरपीएफ की जमीन पर केंद्रीय विद्यालय बनाने की अनुमति देने पर भी अनुमति मिल सकती है। 

ग्रेटर नोएडा में इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव भी बोर्ड के एजेंडे में शामिल है। इसके अलावा प्राधिकरण कर्मियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कराने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed