{"_id":"5f989e71b67fe4062f5dc892","slug":"greetings-touched-the-feet-and-then-took-away-ith-money-or-jewellary-busted-the-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमस्ते की, पैर छुए और फिर ठग कर ले जाते थे ज्वेलरी, गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमस्ते की, पैर छुए और फिर ठग कर ले जाते थे ज्वेलरी, गिरोह का पर्दाफाश
Wed, 28 Oct 2020 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Oct 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
गिरोह का सरगना...
- फोटो : amar ujala
दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना व उसके गुर्गों से चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। गिरोह के बदमाश ज्यादातर सीनियर सिटीजन को अपना निशाना बनाते थे। ये पहले पीड़ित से नमस्ते करते थे, फिर उनके पैर छूते और परिचित व जानकार बनकर ज्वेलरी व अन्य सामान लेकर फरार हो जाते थे। गिरोह वर्ष 2017 से अब 100 से ज्यादा वारदात कर चुका है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 23 वारदातों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार 17 अक्तूबर को मैदानगढ़ी थाना इलाके में इसी तरह की वारदात हुई थी। स्कूटी पर आए एक व्यक्ति ने वृद्धा को पहले नमस्ते की, फिर उनके पैर छूए और फिर परिचित का ज्वेलर बनकर उनसे ज्वेलरी उतरवा ली। इसी तरह की वारदात एक बुजुर्ग के साथ नेबसराय थाना इलाके में 17 अक्तूबर को हुई थी। पुलिस को जांच में पता लगा कि इस तरह की वारदात संगम विहार, गोविंदपुरी, अंबेडकर नगर, मालवीय नगर व अन्य जगहों पर भी हुई हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि आरोपी गहरे नीले रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कूटी का वारदात में इस्तेमाल कर रहा है। हवलदार पंकज व अन्य पुलिसकर्मियों ने बड़ी मस्जिद छतरपुर गांव में घेराबंदी कर आरोपी मोहल्ला नोसिबा, गांव फतेहपुर टका फरीदाबाद निवासी चांद मोहम्मद (35) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर रिसीवर दिनेश कुमार सोनी (47) को भी फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। चांद मोहम्मद इस ज्वेलर को करीब 60 लाख रुपये की ज्वेलरी बेच चुका है।
विज्ञापन
चांद मोहम्मद जुआ खेलने का आदि है और जुए में सारा पैसा हार चुका है। आरोपी कई बार पीड़ित के रिश्तेदारों के बारे में पता कर लेता था। वह वारदात के समय पीड़ित को कहता था कि उनके फलां रिश्तेदार ने ज्वेलरी मंगाई है। इस तरह पीड़ित उसके ज्वेलरी दे देते थे। चांद मोहम्मद से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी व तीन जोड़ी सोने के टॉप्स बरामद किए हैं।