फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   green rahgiri in gurgaon

निगमायुक्त ने पौधा लगाकर किया ग्रीन राहगीरी का उद्घाटन

Sun, 07 Feb 2016 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 07 Feb 2016 12:12 PM IST
विज्ञापन
green rahgiri in gurgaon

लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक करने को जिला प्रशासन तथा नगर निगम रविवार सुबह 7:30 बजे भगवान महावीर मार्ग (कन्हई रोड) पर ग्रीन राहगीरी की शुरूआत की।

विज्ञापन


ग्रीन राहगीरी का उद्घाटन निगमायुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश करेंगे। आयोजन में डुपोंट ग्रीन बेल्ट सपोर्ट पार्टनर है। साथ ही गुड़गांव के विभिन्न एनजीओ तथा स्वयंसेवी नागरिक भी इसमें सहयोग करने के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन


गुड़गांव सहित दिल्ली-एनसीआर में दिन-प्रतिदिन हरियाली घटती जा रही है और प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।

निगम प्रवक्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर अपने बच्चों के लिए हरियाली से भरा प्रदूषण मुक्त गुड़गांव बनाने के लिए प्रयास करने होंगे, इसलिए ग्रीन राहगीरी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पेड़ लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़कों के दोनों किनारों पर पेड़ लगाए जाएंगे, एक ओपन जिम बनाया जाएगा, जिसमें नागरिक खेलकूद आदि गतिविधियां कर सकते हैं।

इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, नए फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनाने तथा लैंडस्केपिंग व स्ट्रीट फर्नीचर लगाने आदि गतिविधियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed