7 फरवरी से ग्रीन राहगीरी, हटाया अतिक्रमण
नगर निगम और हुडा की संयुक्त टीम ने बुधवार को भगवान महावीर मार्ग,
टीम ने यहां सरकारी जमीन पर
अनधिकृत रूप से बनी झुग्गियों, टीन शेड, अतिक्रमण और लगाए गए खोखे आदि को
जेसीबी की मदद से हटाया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि वे अतिक्रमण न
करें।
बता दें कि 7 फरवरी को भगवान महावीर मार्ग पर नगर निगम की ओर से
ग्रीन राहगीरी का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत शहर की सड़कों के किनारों पर
पेड़ लगाए जाएंगे।
जिन क्षेत्रों में हरियाली कम है, वहां पर ज्यादा पेड़
लगाए जाएंगे। साथ ही हरियाली की देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
ग्रीन राहगीरी नए और पुराने गुड़गांव दोनों जगहों पर अलग-अलग रविवार को
आयोजित की जाएगी।
आयोजन में विभिन्न एनजीओ और वालंटियर्स का सहयोग लिया
जाएगा। नगर निगम आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश के अनुसार शहर में बढ़ रहे प्रदूषण
को कम करने और साइबर सिटी में नए ऑक्सीजन पॉकेट बनाने के लिए इसकी शुरुआत
की जा रही है।
इस मौके पर हुडा के संपदा अधिकारी तरुण कुमार पावरिया, नगर
निगम के संयुक्त आयुक्त रोहित यादव व वाईएस गुप्ता, डीटीपी संजीव मान,
असिस्टेंट इंजीनियर तुषार यादव, जूनियर इंजीनियर संदीप राठी व विक्की कुमार
आदि मौजूद रहे।