फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Green cover to increase along the Delhi-Mumbai-Vadodara Expressway; Forest Department to undertake extensive plantation.

Delhi NCR News: दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगी हरियाली, वन विभाग करेगा व्यापक पौधारोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे को हरित और आकर्षक बनाने के लिए वन विभाग ने व्यापक पौधरोपण की योजना तैयार की है। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सहयोग से एक्सप्रेस-वे के किनारे और टोल प्लाजा के आसपास बड़े स्तर पर पौधे लगेंगे। इसके लिए विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करेगा और निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य कराया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि नूंह जिले में एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 49 किलोमीटर है। पूरे मार्ग पर हरियाली बढ़ाने और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। टोल प्लाजा और मार्ग के बीच उपलब्ध खाली स्थानों पर विशेष रूप से सजावटी एवं फूलदार पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आकर्षक और हराभरा वातावरण मिल सके।

उन्होंने बताया कि पौधारोपण की योजना के तहत एक्सप्रेसवे के दोनों ओर दो पंक्तियों में पौधे लगाए जाएंगे। पहली पंक्ति में सजावटी पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, जबकि दूसरी पंक्ति में आम सहित अन्य उपयोगी प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। इससे मार्ग की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed