फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greatet-noida celebrated its foundation day

ग्रेनो स्थापना दिवस में सुशील कुमार को किया गया सम्मानित

Wed, 29 Jan 2014 04:00 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 29 Jan 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
greatet-noida celebrated its foundation day

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का अखाड़ा बनेगा। यह घोषणा चेयरमैन रमा रमण ने मंगलवार को ग्रेनो के स्थापना दिवस पर स्टेडियम में आयोजित दंगल में की।

विज्ञापन


रमा रमण ने कहा कि इंडोर स्टेडियम में सभी सुविधाओं से लैस अंतरराष्ट्रीय स्तर का अखाड़ा बनवाया जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के पहलवान यहां पर अभ्यास कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कर सकें। चेयरमैन ने यह भी घोषणा की कि अब हर साल स्थापना दिवस समारोह में दंगल का आयोजन किया जाएगा। ताकि यह प्राचीन विधा जीवित रहे।
विज्ञापन


पहलवानों ने दिखाया दमखम
ग्रेनो स्थापना दिवस के अवसर पर स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने कुश्तियां लड़ीं। दंगल में महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगल में अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार भी पहुंचे। इस अवसर पर चेयरमैन ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार का स्वागत किया और सम्मान स्वरूप उन्हें क्षेत्र की ओर से दो लाख रुपये भेंट किए।noida wrestling

सुशील ने भीड़ में जाकर युवाओं से हाथ मिलाए और बुजुर्गों के पांव छूए। सुशील कुमार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही।

इसके पश्चात रमा रमण ने स्टेडियम में ही ग्राम प्रधानों से क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव मांगे। ज्यादातर प्रधानों ने आबादी नियमावली जल्दी पास कराने की मांग की।


वहीं कासना में महिला कॉलेज खोलने की भी मांग की गई। चेयरमैन ने कहा कि वे प्राधिकरण में हर गांव का एक रजिस्टर रखवाएंगे। जिसमें यह दर्ज होगा कि वहां के लोगों ने क्या समस्या रखी, क्या मांग है और उस पर क्या कार्रवाई हुई। इसकी हर दो-तीन माह में समीक्षा भी की जाएगी। ताकि शिकायतें कागजों में ही सिमट कर न रह जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed