{"_id":"5d6a303f8ebc3e015e1b4e48","slug":"greater-noida-yamuna-authority-allots-land-to-amrican-companies-and-others-2000-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनोः अमेरिकी समेत कई कंपनियों को भूमि आवंटित, हजारों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनोः अमेरिकी समेत कई कंपनियों को भूमि आवंटित, हजारों को मिलेगा रोजगार
Sat, 31 Aug 2019 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Aug 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना प्राधिकरण ने शुक्रवार को औद्योगिक और संस्थागत भूखंड का आवंटन किया। एक भूखंड संस्थागत श्रेणी में आवंटित किया गया है। इससे प्राधिकरण क्षेत्र में रोजगार सृजन के साथ ही औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
सीईओ की अध्यक्षता में गठित समिति ने शुक्रवार को आवेदनों की जांच कर भूखंड आवंटन का फैसला किया। जिन कंपनियों को भूखंड आवंटित हुआ है, उसमें अमेरिका की एवरी डेनिसन शामिल है।
विज्ञापन
कंपनी को 50 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। कंपनी 231 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसमें 250 लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा। कंपनी एडहेसिव, स्टीकर, मेडिकल प्रोडक्ट आदि बनाती है।
विज्ञापन
वहीं हल्दीराम को एक लाख वर्गमीटर भूखंड आवंटित किया गया है। इसमें दो हजार लोगों को रोजगार व ढाई सौ करोड़ का निवेश होगा। जयपुरिया को सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 24 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। ब्यूरो