{"_id":"5c0704f9bdec2241946b45fe","slug":"greater-noida-west-metro-route-approvals-from-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को मंजूरी, ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा से ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को मंजूरी, ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में फैसला
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 05 Dec 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
Noida Metro
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मंगलवार को आयोजित बोर्ड बैठक में नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 तक मेट्रो दौड़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। नौ किलोमीटर लंबे इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन होंगे। इसे बनाने में करीब 1521 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इसका निर्माण कब शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य सचिव व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन अनूपचंद्र पांडेय और सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि डीएमआरसी नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क फाइव तक मेट्रो की फिजिबिलिटी रिपोर्ट व डीपीआर पहले ही बना चुकी है, लेकिन आबादी को देखते हुए इसे दो चरणों में कर दिया गया है।
विज्ञापन
पहले चरण में सेक्टर-71 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-दो तक मेट्रो प्रस्तावित की गई है। यह 9.155 किलोमीटर लंबा ट्रैक होगा। इसे बनाने में करीब 1521 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें से ग्रेटर नोएडा को 151 करोड़ रुपये देने होंगे। दूसरे चरण में नॉलेज पार्क फाइव तक मेट्रो का विस्तार होगा। इसके बनने पर कॉरिडोर की कुल लंबाई 14.958 किलोमीटर हो जाएगी।
विज्ञापन
कहां-कहां बनेंगे स्टेशन
पहला स्टेशन नोएडा सेक्टर-120 में बनेगा। इसके बाद सेक्टर-123, ग्रेनो वेस्ट का सेक्टर-4, सेक्टर-16बी के बाद सेक्टर दो आखिरी स्टेशन होगा। यह भी एलिवेटेड कॉरिडोर होगा जो सेंट्रल वर्ज पर बनेगा। मुख्य सचिव ने बताया कि इस प्रस्ताव को शासन के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। एनएमआरसी इसकी नोडल एजेंसी होगी।