{"_id":"5e3139ab8ebc3e7081424cf6","slug":"greater-noida-politician-who-snatched-woman-inspector-mobile-now-police-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा से मोबाइल छीनने वाले ‘नेता’ की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा से मोबाइल छीनने वाले ‘नेता’ की पहचान में जुटी पुलिस
Wed, 29 Jan 2020 01:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जनवरी को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के दौरान एक महिला सिपाही से छेड़छाड़ और महिला दरोगा का मोबाइल छीनने की घटना हुई थी। छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेज दिया गया था। अब बीटा-2 थाना पुलिस महिला दरोगा से मोबाइल छीनने वाले आरोपी नेता को तलाश रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि नेता ने ही मोबाइल छीनकर अभद्रता भी की थी। अब पुलिस मौके पर बनाई गई वीडियो से आरोपियों के स्क्रीन शॉट निकालकर पहचान करने में जुटी है। वहीं, केस में महिला दरोगा के भी बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता यमुना एक्सप्रेसवे स्थित जीरो प्वाइंट पर एकत्र हुए थे। एहतियातन पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
जेपी नड्डा के जेवर की ओर रवाना होने के बाद जैसे ही भीड़ पीछे की ओर मुड़ी इसी दौरान सोहेब नाम के युवक ने महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर दी। महिला सिपाही ने इसका विरोध किया।
वहीं, उसके पास खड़ी महिला दरोगा आरोपी युवक की वीडियो बनाने लगी। तभी कुर्ता पाजामा पहने एक नेता मौके पर पहुंचा और आरोपी को कार्यकर्ता बताते हुए वीडियो बनाने का विरोध करने लगा। आरोप है कि उसने अभद्रता करते हुए महिला दरोगा का मोबाइल छीन लिया।
हालांकि, बाद में मोबाइल वापस कर दिया गया। इस संबंध में एडिशनल सीपी श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि जांच की जा रही है। महिला दरोगा और सिपाही के बयान के आधार पर अगर किसी अन्य का नाम सामने आता है तो उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।