फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida police encounter two robbers injured

ग्रेटर नोएडा : पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो देसी तमंचे, कारतूस और लूटा हुआ सामान बरामद 

Sun, 11 Oct 2020 03:51 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 11 Oct 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
greater noida police encounter two robbers injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ शनिवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जारचा थाना पुलिस शनिवार रात को जांच कर रही थी, तभी दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की। सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो दोनों बदमाशों के पैर में लगीं। बदमाशों की पहचान अंकित और राजेश के रूप में की गई है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से दो देसी तमंचे, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल, कारतूस, एक थैला और एक टैबलेट बरामद हुआ। सिंह ने बताया कि बरामद टैबलेट और थैला कुछ दिन पहले जारचा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके लूटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश लूटपाट और डकैती सहित कई मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed