{"_id":"687f7c3487744d0e5e0da1e4","slug":"greater-noida-police-arrested-a-criminal-wanted-under-gangster-act-in-an-encounter-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: किराये पर लेता ई-रिक्शा, फिर सुनसान रास्ते पर ले जाकर करता ये काम; 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: किराये पर लेता ई-रिक्शा, फिर सुनसान रास्ते पर ले जाकर करता ये काम; 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Tue, 22 Jul 2025 05:25 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:25 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वह ई-रिक्शा चोरी में शामिल था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुए। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मंगलवार को गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर सेक्टर-140 नोएडा के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कासगंज के रोहित कुमार (26) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो पहले भी चोरी, अवैध शस्त्र रखने और अन्य अपराधों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी रोहित कुमार अपने साथी अनिल के साथ मिलकर ई-रिक्शा को किराये पर लेता था। फिर सुनसान स्थान पर चालक को ले जाकर लघु शंका के बहाने रोकने के लिए कहता था। मौका पाते ही ई-रिक्शा चोरी कर अपने गिरोह के साथ फरार हो जाता था। गिरोह ई-रिक्शा और अन्य चोरी के सामान को बेचने से प्राप्त रुपये से मौजमस्ती करता था। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-142 कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी को पूर्व में भी 10 नवंबर 2024 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुस्ता रोड से गिरफ्तार किया गया था। उस समय भी पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर से वारदात को अंजाम देने लगा था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे दर्ज मिले हैं। इनमें दिल्ली नोएडा में चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित कुल छह मुकदमे शामिल हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।