फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: People danced to film songs in Dandiya Night.

Greater Noida : डांडिया नाइट में फिल्मी गीतों पर जमकर थिरके लोग, गौड़ सिटी स्टेडियम में मचा धमाल

Sun, 22 Oct 2023 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 05:22 AM IST
सार

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन स्टेडियम में भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपने पार्टनर के साथ धमाल मचाया। 

विज्ञापन
Greater Noida: People danced to film songs in Dandiya Night.
मस्ती में डूबे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी स्टेडियम में शनिवार शाम मां दुर्गा की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ डांडिया धमाल-4 का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन स्टेडियम में भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपने पार्टनर के साथ धमाल मचाया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोग मौजूद रहे। इनमें बच्चों और बुजुर्ग भी शामिल थे। एड इवेंट्स की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में रहा। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फैशन शो में महिलाओं ने जलवा बिखेरा। डांडिया नाइट में गौड़ सिटी और आसपास की सोसाइटियों के साथ-साथ नोएडा और ग्रेनाे से भी लोग पहुंचे। स्टेडियम में लगे फूड स्टाॅल पर लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। 
विज्ञापन


सज धजकर अपने पार्टनर के साथ आईं सोसाइटियों की महिलाएं और युवतियों ने जमकर डांडिया खेला और फिल्मी गानों पर डांस किया। अंत में डीजे की धुन पर सभी ने जमकर मस्ती की। उधर, डांडिया नाइट में लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। इसमें काफी लोगों ने आवेदन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डांडिया नाइट में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजक देव मौर्य और अंजली अवस्थी ने बताया कि डांडिया नाइट में टिकट से प्रवेश दिया गया। कपल का टिकट 899 रुपये और व्यक्तिगत टिकट 499 रुपये का है। रविवार को डांडिया नाइट का आखिरी दिन होगा। इसमें भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। लोगों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed