फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida on the second day of ayodhya verdict security tight harmony remains

ग्रेनोः अयोध्या फैसले के दूसरे दिन भी शांति और सौहार्द रहा कायम, हाई अलर्ट पर पुलिस-प्रशासन

Mon, 11 Nov 2019 10:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी योगेन्द्र सागर, अमर उजाला, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
योगेन्द्र सागर, अमर उजाला, नोएडा/ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Nov 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
greater noida on the second day of ayodhya verdict security tight harmony remains
ईद मिलाद उल नबी के मौके पर निकला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद रविवार को भी जिले में शांति व सौहार्द कायम रहा। पुलिस-प्रशासन की तरफ से हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले में पुलिस हाईअलर्ट पर नजर आई। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के लिए पुलिस चाक-चौबंद दिखाई दी।

विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर उतरे। रविवार को बारावफात के मौके पर जगह-जगह मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले जाने थे, इसलिए भी इन इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण की तरफ से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है। लगातार दूसरे दिन भी शहर में अलग-अलग जगह पुलिस गश्त करती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। नोएडा सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के अलावा निठारी, सेक्टर-9, भंगेल आदि इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पीसीआर, पीआरवी, डायल 100 के अलावा बाइक पर देर रात तक पुलिस पेट्रोलिंग करती रही।

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच निकाले गए जुलूस

बारावफात के मौके पर जिले कई स्थानों पर जुलूस निकाले गए। जुलूस के कारण सेक्टर-8 के आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सेक्टर-8, सेक्टर-9 मार्ग से बांस बल्ली मार्केट होकर जुलूस जामा मस्जिद पर आकर खत्म हुआ। इस दौरान सीओ श्वेताभ पांडेय, यातायात निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ, अनिल पांडेय के अलावा स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ मौजूद रहे।

सोशल मीडिया और नेताओं की निगरानी जारी
पुलिस अधिकारियों की मानें को जिले भर में शांति व्यवस्था कायम रहने के बावजूद अभी सोशल मीडिया और नेताओं की निगरानी जारी है। पुलिस और खुफिया विभाग को आशंका है कि असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की साजिश रच सकते हैं। इससे अभी भी निगरानी और सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी गई है।

चौखट पर दीपक, चौराहों पर सुरक्षा, एफबी पर सौहार्द
ग्रेटर नोएडा। अयोध्या केस की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के मंदिर बनाने और मस्जिद के लिए दूसरी जगह जमीन देने के आदेश से अधिकांश लोग खुश नजर आए। एक पक्ष के लोगों ने शनिवार रात जहां घर के दरवाजे और चौखट पर दीपक जलाकर खुशी व्यक्त की और घर में भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना भी की।

वहीं, क्षेत्र में कई लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ग्रेटर नोएडा में असहाय बच्चों को भी मिठाई वितरित की गई। सूरजपुर कस्बे में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और फोटो फेसबुक पर भी शेयर किए। वहीं, पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा और फ्लैग मार्च आदि के फोटो शेयर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed