फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida LG Chowk to Noida Sector-146 will reach in only five minutes after making New Road

पांच मिनट में ग्रेनो के एलजी चौक से पहुंचेंगे नोएडा सेक्टर-146, आठ लेन की होगी सड़क

Wed, 29 May 2019 05:39 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 May 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida LG Chowk to Noida Sector-146  will reach in only five minutes after making New Road
Route plan - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से नोएडा के सेक्टर-146-147 के बीच करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के प्रस्ताव पर प्राधिकरणों की मुहर लग गई है। अब दोनों स्थानों की दूरी महज पांच मिनट में तय हो पाएगी। इससे पहले अभी तक पुराने रास्ते से जाने पर कम से आधे घंटा का समय लग जाता है। इससे ग्रेनो में परी चौक पर जाम के झाम से भी मुक्ति मिलेगी। यहां नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर की सड़क को हिंडन नदी पर निर्माणाधीन 209 मीटर लंबा पुल एक दूसरे से जोड़ने का काम करेगा। इससे नोएडा-ग्रेनो की दूरी कम होगी। साथ ही एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

विज्ञापन


परी चौक पर वाहनों का दबाव होगा कम
नोएडा-ग्रेनो में एक्सप्रेसवे व परी चौक पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। साथ ही एक्सप्रेसवे की राह लेने के लिए नोएडा के सेक्टरों में भी वाहनों की वजह से जाम के हालात होते हैं। इससे निपटने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सर्वे कराया गया। इसमें एलजी चौक से हिंडन के रास्ते सेक्टर-146-147 तक सड़क का खाका खिंचा गया। इसका दोनों ही प्राधिकरणों ने सर्वे कराया। यह सड़क सेक्टर-146 और सेक्टर-147 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क से आकर मिलेगी। इससे पहले यह सेक्टर के बीच के एक और 45 मीटर चौड़ी सड़क को कुछ पहले ऊपर से पार करेगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा को हिंडन पर बन रहे पुल और एप्रोच रोड से जोड़ा जाएगा। इस सड़क से एक्वा लाइन के कई मेट्रो स्टेशन भी जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


 दो स्थानों पर बनेगा रैंप
45 मीटर चौड़ी सड़क से प्रस्तावित सड़क को जोड़ने के लिए रैंप बनाया जाएगा। रैंप के सहारे वाहन चालक नई सड़क पर आ सकेंगे। साथ ही नई सड़क से उतर सकेंगे। यह नई सड़क को पुरानी से जोड़ने का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सड़क ले लेगी अंडरपास का रूप

 प्रस्तावित नई सड़क नोएडा में सेक्टर-146 में आने के बाद सबसे वहां से निकल रही 45 मीटर चौड़ी एक सड़क को पार करेगी और आगे जाकर दूसरी 45 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ जाएगी। यहां पहले वाली सड़क के ऊपर से इस सड़क के गुजरने से पुरानी सड़क अंडरपास का रूप ले लेगी।

 नोएडा में एक्सप्रेसवे के पास जुड़ेगी सड़क
ग्रेनो से नोएडा आकर सड़क पहले 45 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ेगी, जो कि बगल के एक्सप्रेसवे से भी आगे जाकर जुड़ने का काम करेगी। अगर किसी को ग्रेनो जाना है तो नोएडा से एक्सप्रेसवे के सहारे सेक्टर-146-147 तक आना होगा। इसके बाद एक्सप्रेसवे छोड़कर इस सड़क के सहारे एलजी चौक जाने का काम किया जा सकता है।

आठ लेन की होगी सड़क
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यहां आठ लेन की सड़क होगी, जो कि करीब 40 मीटर चौड़ी होगी। नोएडा की ओर डूब क्षेत्र में सड़क की लंबाई करीब 650 मीटर होगी। वहीं नोएडा में इसकी लंबाई करीब 900 मीटर होगी। करीब 200 मीटर का एप्रोच रोड भी होगा। वहीं ग्रेटर नोएडा में इसकी लंबाई करीब 1500 मीटर होगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करना होगा जमीन अधिग्रहण
ग्रेटर नोएडा में एलजी चौक से हिंडन के पुल से पहले शारदा चौक तक एक कैरेज वे की सड़क में अभी भी विवाद है। इसके कारण दोनों ओर के वाहन एक ही कैरेज वे में चलते हैं। इसके अलावा जमीन का अधिग्रहण होना भी बाकी है। इसी तरह से नोएडा में भी जमीन का अधिग्रहण होना है।

एसपी सिंह, सीनियर मैनेजर, वर्क सर्किल-10 ने बताया कि, सेक्टर-146-147 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क से एलजी चौक तक सड़क का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए सर्वे का काम पूरा होने के बाद प्राधिकरण से प्रस्ताव पास हो गया है। अब इसका एस्टिमेट तैयार किया जाएगा और यह टेंडर में जाएगा। दो से तीन माह में टेंडर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed