फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: gaurav chandel wife priti chandel gets job in private school

ग्रेटर नोएडाः गौरव चंदेल की पत्नी प्रीति चंदेल को निजी स्कूल में मिली नौकरी

Mon, 27 Jan 2020 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 27 Jan 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida: gaurav chandel wife priti chandel gets job in private school
gaurav chandel murder case - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के गौरव चंदेल की पत्नी प्रीति चंदेल को निजी स्कूल में नौकरी मिल गई है। उनकी नौकरी के पीछे जेवर के विधायक के प्रयासों की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


प्रीति को एक निजी स्कूल में सहायक अध्यापक की नौकरी मिली है। गौरव के परिजन लगातार सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे और सरकार ने इसका आश्वासन भी दिया था। हालांकि अभी प्रीति को प्राइवेट नौकरी मिली है।
विज्ञापन


इस पर अब तक प्रीति का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

6 जनवरी को हुई थी गौरव की हत्या
गुरुग्राम से गौड़ सिटी लौटने के दौरान लापता हुए व्यापारी गौरव चंदेल का शव मिला था। गौरतलब है कि गौरव एक माह पहले खरीदी गई कार से गौड़ सिटी लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गौरव का मोबाइल रात में ही स्विच ऑफ हो गया था। इसके बाद परिजनों ने रात में ही बिसरख कोतवाली में सूचना दे दी थी।

गौरव चंदेल के परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या हुई। उनका शव गौड़ चौक से पहले जो क्रिकेट ग्राउंड पड़ता है वहां से बरामद किया गया है। परिवार ने देर रात ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार का कहना है कि पुलिस ने रात में ही कार्रवाई की होती तो गौरव जिंदा होता।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिफ्थ एवेन्यू में रहने वाले गौरव आई ब्लॉक में रहते थे। 6 जनवरी को वह अपनी कार से गुरुग्राम स्थित दफ्तर से घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी घरवालों से भी बात हुई थी। तब उन्होंने बताया था कि वह जल्द घर पहुंच जाएंगे लेकिन वह कभी नहीं लौटे।


गौरव का शव परथला चौक और हिंडन पुल के बीच मिला, जहां न उनकी कार थी और न ही मोबाइल और लैपटॉप बैग ही था। गौरव का शव मिलने पर परिजनों ने 102 नंबर पर कॉल किया और यथार्थ अस्पताल फोन कर एंबुलेंस बुलाई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गौरव की हत्या के बाद नौ दिन बाद उनकी कार गाजियाबाद से मिली थी और फिर उनका मोबाइल भी मिल गया। 26 जनवरी को गौरव के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed