{"_id":"626c2801f77a1a1b8f0fa89d","slug":"greater-noida-encounter-miscreants-who-robbed-mobile-was-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा मुठभेड़: मोबाइल लूटने वाले बदमाश को लगी गोली, आरोपी के तीन साथी भेजे जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा मुठभेड़: मोबाइल लूटने वाले बदमाश को लगी गोली, आरोपी के तीन साथी भेजे जा चुके हैं जेल
Fri, 29 Apr 2022 11:31 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा।
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा।
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:31 PM IST
सार
आरोपी का एक साथी बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। आरोपी से अन्य केस व घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी। कार के संबंध में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका है कि कार भी लूट या चोरी की होगी।a
विज्ञापन
greater noida encounter
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बीटा-2 थाना क्षेत्र में पी-3 सेक्टर से परी चौक जाने वाले सर्विस रोड पर शुक्रवार देर शाम पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई। इसमें मोबाइल लूट के केसों में वांछित अलीगढ़ निवासी बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बंटी के तीन साथियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की कार, तमंचा व लूट के दो मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी को थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार देर शाम बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत की टीम को सूचना मिली थी कि एक बदमाश कार में सवार होकर लूटपाट के इरादे से परी चौक की ओर आ रहा है।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस ने बदमाश को सर्विस रोड पर घेर लिया। बदमाश ने कार से उतरकर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी के खिलाफ 12 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन