{"_id":"5fabacfb436d00773a707b35","slug":"greater-noida-encounter-between-police-and-cow-slaughter-accused-injured-by-bullet-one-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडाः मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को लगी गोली, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडाः मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को लगी गोली, साथी फरार
Wed, 11 Nov 2020 02:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Nov 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ में मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शारदा गोल चक्कर के पास मंगलवार देर रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान गाजियाबाद के मसूरी निवासी सलमान के रूप में हुई है। उस पर सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गोकशी करने और मीट बेचने का आरोप है।
विज्ञापन
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार गोकशी के आरोपी किसी गोवंश को निशाना बनाने की फिराक में है। थाना प्रभारी वरुण पंवार पुलिस टीम के साथ शारदा विश्वविद्यालय गोल चक्कर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
यहां बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में कई केस दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस टीम पर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।