फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida controversy over playing cricket, goons entered into the house and injured six people

ग्रेटर नोएडा : क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में दबंगों से घर में घुसकर चलाए लाठी-डंडे, छह घायल

Tue, 28 Apr 2020 04:47 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 28 Apr 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Greater Noida controversy over playing cricket, goons entered into the house and injured six people
सांकेतिक तस्वीर

गांव बील अकबरपुर में क्रिकेट खेलते समय पहले बैटिंग करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों गुटों में लाठी-डंडे चले और पथराव में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव बील अकबरपुर में मंगलवार को आकाश और मिंटू अपनी अपनी टीम के साथ क्रिकेट खेलने गांव के पास जंगल में जा रहे थे। इस दौरान पहले बैटिंग करने को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


दोनों ने गांव में आकर परिजनों को जानकारी दी। इससे दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद लाठी, डंडों से मारपीट होने लगी। करीब आधे घंटे तक पथराव व लाठी-डंडे चले। इसमें महेंद्र सिंह, देवी सहाय, सोनपाल, विनय समेत आठ से अधिक लोग घायल हो गए। एसीपी सतीश कुमार का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed