फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida authority canceled allotment of 3 IT plots

ग्रेनो प्राधिकरण ने 3 आईटी भूखंडों का आवंटन किया रद्द, पैसा जमा न करने पर हुई कार्रवाई

Wed, 01 Aug 2018 09:09 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो , अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 01 Aug 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
greater noida authority canceled allotment of 3 IT plots

प्राधिकरण ने तीन आईटी भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण का बकाया पैसा जमा न करने और तय समय में प्रोजेक्ट न लगाने पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ पार्थसारथी सेन शर्मा ने बताया कि सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन स्थित तीन भूखंडों का आवंटन निरस्त किया गया है। रिगालिया इंफोटेक को 2007 में छह एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। पहला चरण तीन साल में पूरा करना था। 11 साल बाद भी प्रोजेक्ट चालू नहीं हो सका।
विज्ञापन


इस पर करीब छह करोड़ रुपये भी बाकी है, जिसका भुगतान आवंटी नहीं कर रहा। आवंटी को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन कोई रिस्पोंस नहीं मिलने पर आवंटन निरस्त कर दिया गया। डेजल आईटी सोल्यूशन को भी 2007 में ही 10 एकड़ जमीन दी आवंटित की गई थी। उसे भी तीन साल में प्रोजेक्ट पूरे करने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अब तक न तो प्रोजेक्ट पूरे किए और न ही प्राधिकरण का बकाया करीब 9 करोड़ रुपये जमा किए। इसी तरह शुभा इंफोटेक को भी 2007 में ही 5 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन आवंटी ने न तो प्राधिकरण का 4.25 करोड़ रुपये बकाया जमा किया और न ही अब तक प्रोजेक्ट पूरे किए। ऐसे करीब 16 आवंटी और हैं, जिनको नोटिस जारी किया गया है। अगर तय समय में भुगतान न किया और प्रोजेक्ट नहीं लगाए तो इन सभी का आवंटन निरस्त किया जाएगा।  

30 बीपीओ पर भी लटकी तलवार 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बकाया पैसा जमा न करने और प्रोजेक्ट न लगाने के कारण 30 बीपीओ कंपनियों कंपनियों का आवंटन निरस्त होने का खतरा है। प्राधिकरण ने आखिरी नोटिस जारी की है। अगर दो सप्ताह में कोई संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो इन सभी का आवंटन निरस्त किया जाएगा।

इन सभी को 2014 में जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन ये किस्त नहीं जमा कर रहे। अभी तक रजिस्ट्री भी नहीं हुई है। बता दें कि कुल 42 बीपीओ थे, जिनमें से 12 ने 31 जुलाई से पहले रजिस्ट्री करा ली, लेकिन 30 अब भी प्राधिकरण से संपर्क नहीं कर रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed