फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida: atheletics track will be constructed in shaheed vijay singh pathik sports complex

ग्रेटर नोएडाः शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तैयार किया जाएगा एथलेटिक्स ट्रैक

Fri, 13 Jul 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 13 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
greater noida: atheletics track will be constructed in shaheed vijay singh pathik sports complex
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम का मुआयना करने पहुंचे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ पार्थसारथी सेन शर्मा व अन्य अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के फुटबाल मैदान के चारों तरफ आधे-अधूरे एथलेटिक्स ट्रैक को जल्द ही पूरा किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहली बार निरीक्षण किया।

विज्ञापन


एथलेटिक्स ट्रैक को तैयार करने के लिए उन्होंने परियोजना विभाग के अधिकारियों को अलग से प्रस्ताव तैयार करने का कहा, वहीं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की छोटी-मोटी दिक्कतों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सीईओ ने सबसे पहले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बने क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। पिच पर घास जमा देख मैच कराने की समय-सीमा जानी। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में बिना इजाजत लिए एक राजनीतिक दखल से कराई गई एक लोकल प्रतियोगिता से नाराज होकर यूपी क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यहां पर स्टेडियम की मान्यता पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का रोक लग गई थी। सीईओ ने जल्द एक्टिविटी बढ़ाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने बैडमिंटन, फुटबाल, टेनिस कोर्ट का भी बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं भूतल पर बने स्वीमिंग पूल परिसर में पहुंचे। वहां दर्शकदीर्घा के साथ अन्य मुद्दों पर सचिव से बात की व इसे जल्द शुरू कराने की पहल के लिए उचित कदम उठाने को कहा।


टेनिस कोर्ट में दूसरे खेल देख सचिव पर बिफरे
वहां से बास्केटबाल, वालीबाल व टेनिस के सेंट्रल कोर्ट पर पहुंचे। टेनिस के सेंट्रल कोर्ट पर मैट बिछाकर अस्थाई रूप से कबड्डी व कुश्ती खेल देखकर सीईओ खेल सचिव पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि जिस खेल के लिए कोर्ट बना है, उस पर वहीं खेल खोला जाए। टेनिस के सेंट्रल कोर्ट पर कुश्ती व कबड्डी को तुरंत बंद करने के निर्देश दिया। बैडमिंटन कोर्ट पर दोपहर के समय में बच्चों को खेलते देख खेल सचिव के समक्ष नाराजगी जाहिर की। कहा कि एकेडमी के बच्चे तय समय पर ही यहां खेलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed