फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: Army soldier dies in Kerala, case in noida

Greater Noida : सेना के जवान की केरल में मौत, शरीर पर थे चोट के निशान; ग्रेटर नोएडा में हत्या का केस दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 06:02 AM IST
सार

आरोप है कि शव लेने केरल पहुंचने पर परिजन से अभद्रता की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर परिजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Greater Noida: Army soldier dies in Kerala, case in noida
demo pic

विस्तार

खेड़ी भनौता गांव निवासी सेना के जवान सुनील कुमार (40) की केरल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में सूरजपुर कोतवाली में हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शव लेने केरल पहुंचने पर परिजन से अभद्रता की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर परिजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा की मदद से जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से न्याय की मांग की। इसके बाद जवान के शव का फिर से पोस्टमार्टम किया गया। मामले में सूरजपुर कोतवाली में अज्ञात अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।  सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में खेड़ी भनौता गांव के सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि उनके भाई सुनील कुमार भारतीय सेना में केरल के कन्नूर में हवलदार क्लर्क के पद पर तैनात थे। छह फरवरी की सुबह सुनील के परिजन को कॉल कर जानकारी दी गई कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। परिजन सूचना पर केरल पहुंचे। आरोप है कि कर्नल आरएस बरोडे व सिविल सुपरिडेंट राधा कृष्ण वित्तीय फर्जीवाड़ा करने का दबाव सुनील पर बनाते थे। 
विज्ञापन


शरीर पर थे चोट के निशान
जब परिजन शव लेने पहुंचे तो देखा सुनील की आंख वह शरीर के अन्य हिस्सों से खून निकल रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। जिस फंदे से खुदकुशी करने की बात कही गई, गांठ केरला  स्टाइल में लगी थी। परिजन को हत्या का शक हुआ। शव परिजन को नहीं दिया गया। परिजन ने अभद्रता का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइस रिकार्डिंग में कैद है उत्पीड़न की कहानी
परिजन का कहना है कि सुनील ने भाई को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। सुनील ने बताया था कि उस पर फर्जीवाड़ा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वह इससे इन्कार कर रहा है तो कोर्ट मार्शल की धमकी दी जा रही है। इसकी वॉइस रिकार्डिंग भी परिजन के पास मौजूद है।

सेना के जवान सुनील कुमार के परिजन को न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात की गई। अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेकर पैनल गठित कर सुनील के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी से सुनील कुमार को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है। 

- उमेश भाटी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर 

परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर दो जगह घिसट या खरोंच के निशान हैं। कोई गहरी चोट नहीं है।  
-सुमित शुक्ला, एसीपी-3 सेंट्रल जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed