{"_id":"5d79ee288ebc3e013b284984","slug":"greater-noida-50-thousand-bounty-criminal-escaping-for-11-years-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर एक नाम 'अनेक', 11 साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर एक नाम 'अनेक', 11 साल से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Thu, 12 Sep 2019 12:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर रोहित उर्फ राहुल उर्फ करवा उर्फ कलवा
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में बीती रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने थाना बिसरख क्षेत्र से एक 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह बदमाश पिछले 11 साल से वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
इसके बारे में दिलचस्प ये है कि आदमी तो एक हैं लेकिन इसके 4 नाम हैं। 50,000 रुपये का इनामी बदमाश का नाम रोहित उर्फ राहुल उर्फ करवा उर्फ कलवा है। यह मूल रूप से एकरन थाना चिकसाना, भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है।
विज्ञापन
बीती रात इसे राजस्थान पुलिस ने बिसरख पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। रोहित पीलीभीत के थाना सुनपुरा से 2008 से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
इसी मुकदमे में इस पर पीलीभीत से 50,000 रुपये का ईनाम घोषित था। रोहित अपने गैंग के साथ राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लूट व चेन स्नैचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।